Piles · Fistula · Fissure — बवासीर, भगंदर व फिशर का बिना बड़े ऑपरेशन के क्षार सूत्र व औषधि उपचार।
बबासीर (Piles / अर्श) में गुदा व मलाशय की नसों में सूजन आ जाती है, जिससे दर्द, खुजली व रक्तस्राव होता है। इससे जुड़े रोग हैं — भगंदर (Fistula) और फिशर (गुदा में दरार)। आयुर्वेद की "क्षार सूत्र" विधि इन रोगों के लिए विश्व प्रसिद्ध है, जिसमें बड़े ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं होती और पुनरावृत्ति की संभावना कम रहती है।
हमारा उद्देश्य है दर्द से शीघ्र राहत देना और रोग को जड़ से समाप्त करना ताकि वह दोबारा न लौटे।
प्रारंभिक अवस्था में औषधि व आहार से ही राहत मिल जाती है। अधिक बढ़ी अवस्था में क्षार सूत्र विधि से बिना बड़े ऑपरेशन के प्रभावी उपचार संभव है।
यह एक आयुर्वेदिक औषधीय धागा है जो भगंदर व बवासीर के स्रोत को धीरे-धीरे ठीक करता है। यह न्यूनतम चीरा वाली, परीक्षित व प्रभावी विधि है।
सही आहार व जीवनशैली अपनाने पर पुनरावृत्ति की संभावना बहुत कम हो जाती है। हम इसके लिए पूरा मार्गदर्शन देते हैं।
बिना बड़े ऑपरेशन के सुरक्षित उपचार। आज ही परामर्श बुक करें।